Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महंगाई और ईंधन के बढ़े दामों पर भड़की कांग्रेस, बाइक-स्कूटी को धक्का मारकर केंद्र सरकार का फूंका पुतला



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किया प्रदर्शन

जिस पर आज रविवार को अल्मोड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक और स्कूटी को धक्का लगाकर अपना आक्रोश दर्ज कराया और मालरोड स्थित चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ईंधन के बढ़ते दामों के प्रति अपना विरोध जताने के लिए कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों (बाइक और स्कूटी) को धक्का मारते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईंधन इतना महंगा हो चुका है कि अब गाड़ियां चलाने के बजाय धक्का मारने की ही नौबत आ गई है।
​कहा- जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही सरकार

​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। रसोई गैस, बिजली और जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं, ऐसे में ईंधन का महंगा होना आम आदमी की कमर तोड़ने जैसा है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी, जिससे भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मंशा साफ उजागर होती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता इस बेतहाशा महंगाई और जनविरोधी नीतियों का भाजपा को करारा जवाब देगी।

रहें मौजूद

कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा शाह, किरण आर्य, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलखवाल, निर्मल रावत,केवल सती, गोविंद मेहरा, नरेश बारकोटी ,जगदीश पांडे, संजय दुर्गापाल, शरद शाह, दीपेश कांडपाल,पार्षद दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मयंक बिष्ट, पंकज पाठक, रितिक नयाल, परितोष जोशी उपस्थित रहे।

Exit mobile version