Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को सीएचसी चौखुटिया भेजने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, सीएमओ का किया घेराव, आदेश करवाया निरस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान जारी है।

जताया आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में अल्मोड़ा जिला अस्पताल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को सीएचसी चौखुटिया भेजने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। आज शनिवार को आक्रोशित कांग्रेसियों ने सीएमओ का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ को सीएचसी चौखुटिया भेज दिया। विधायक तिवारी ने कहा कि मुख्यालय के अस्पताल व मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में दो विशेषज्ञों का चौखुटिया भेजना नगर समेत ग्रामीण इलाकों की जनता के साथ अन्याय है। कहा कि चिकित्सकों को भेजे जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

जिसके बाद विरोध प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की चौखुटिया में तैनाती के आदेश को वापस लेना पड़ा। जिसके बाद कांग्रेस का गुस्सा शांत हुआ।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहरा, वैभव पांडे, मनोज वर्मा, नारायण दत्त पांडे, बीके पांडे, अंबी राम, शहाबुद्दीन, दीप सिंह डांगी, दिनेश नेगी, पीतांबर पांडे, किरन आर्य, दीपा साह, सुशील साह, मनोज वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी, मनोज कुमार वर्मा, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह, महेश चंद्र, सुरेन्द्र सिंह मेहता, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, रविन्द्र कुमार टम्टा, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट, पवन मेहरा, गौरव वर्मा, शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, परितोष जोशी, हिमांशु मेहता, भैरव गोस्वामी, हिमांशु मेहता, गुंजन चम्याल, निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version