Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतरत्न अम्बेडकर के अपमान व राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, जलाया केंद्र सरकार का पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की संसद के भीतर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह एंव भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का लगातार अपमान करने से भड़के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एंव विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में प्रदर्शन करके गृहमंत्री अमित साह का पुतला फूँककर गृहमंत्री से सार्वजनिक माफी माँगने की जोरदार माँग की।

संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश के जिस संविधान निर्माता की अथक मेहनत के परिणाम से वर्ष 2014 में भाजपा ने केन्द्र में मोदी सरकार बनायी। तभी से केन्द्र की मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही हैं। जिसको देश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

डाॅ. अम्बेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए सार्वजनिक माँफी माँगने की माँग

विधायक मनोज तिवारी ने देश के गृहमंत्री से डाॅ. अम्बेडकर के खिलाफ कहे अपमानित शब्दों के लिए सार्वजनिक माँफी माँगने की माँग की और उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी हैं। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू एंव डा. अम्बेडकर का संसद के भीतर अनेकों बार अपमान करके भारतीय संविधान को कमजोर करने का कृत्य किया जा रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बदनाम करके अपनी खीज उतार रही हैं। जबकि विगत दिवस की घटना में भाजपा सांसदों ने काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को संसद द्वार में धक्का देने का निन्दनीय कार्य किया था। जिसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिकार किया।

रहें मौजूद

प्रदर्शन में जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, जिला महामंत्री गीता महरा, युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, युवक काँग्रेस अध्यक्ष जगदीश तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, ललित सतवाल, एन डी पाण्डेय, शरद साह, लता तिवारी,तारा तिवारी, धीरा तिवारी, सरस्वती रोढिया, जगदीश पाण्डेय, फेमिना खान, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, पूरन रौतेला, तारा चन्द्र साह, युकां प्रदेश सचिव गोपाल भट्ट, रोहन कुमार, बी के पाण्डेय, सुरेन्द्र आर्या, दीवान ढैला, प्रेम लटवाल, निजाम कुरैशी, रविन्द्र टम्टा, लीला तिवाडी़, दीपेश काण्डपाल, हेम चन्द्र तिवारी, दीपा गोस्वामी, पारस नाथ,रोहित रौतेला, शंशाक बिष्ट, परितोष जोशी, दीक्षा सुयाल, गोविन्द महरा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Exit mobile version