Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने क्वारब की बदहाली पर जताया आक्रोश, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का फूंका पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

जताया विरोध

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब, भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की विफलताओं का स्मारक बन चुका है। जिस पर उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय मंत्री ने अपने चहेतों को टेंडर दिलाने का प्रयास किया, जिसका विधायक द्वारा विरोध करने पर वह बौखला गए और वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक पर आरोप लगाना उनकी नकारात्मक मानसिकता का परिचायक है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मंत्री अजय टम्टा ने अल्मोड़ा की जनता का अपमान करना बंद नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी, पीताम्बर पांडे, गोविंद सिंह मेहरा, नरेंद्र अधिकारी, अंबिराम आर्य, मनोज वर्मा, निर्मल रावत, सूरज वाणी, प्रदीप बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, पारस डसीला, दीपेश कांडपाल, आशीष भारती, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, देवेंद्र धोनी, सुरेंद्र आर्य, निजाम कुरैशी, नारायण दत्त पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Exit mobile version