Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने की प्रेस वार्ता, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। इसी बीच एक खबर सामने आई है।

कहीं यह बात

अल्मोड़ा में आज रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने नगर के एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला ही पार्टी का असली कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस दमदार जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने इतना सम्मान दिया आज वह सत्ता के दबाव में भाजपा में शामिल हो गए है। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में न पहले कोई जगह थी और न ही अब कोई जगह है।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, प
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version