Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, अल्मोड़ा कार्यकारिणी बैठक में गूंजा NEET और भ्रष्टाचार का मुद्दा


अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में मुख्य रूप से देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान आगामी राजनैतिक व जनहित के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।‌ बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार एक पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा प्रणाली देने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है।‌ उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं के हकों के लिए लड़ती आई है और NEET समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।


​बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

​संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त किया जाएगा, नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस की लोक-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएं।


​रहे मौजूद

इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष द्वय चंदन सिंह बिष्ट, विनोद वैष्णव, तारा चंद्र साह, आनंद सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह भंडारी (सोमेश्वर) व बी. के. पांडे। जिला महासचिव नवीन चंद्र कोहली व गीता मेहरा, जिला संगठन सचिव बलवंत टम्टा, भगवत सिंह, किशन सिंह रावत व रमेश सिंह बिष्ट। जिला सचिव रमेश सिंह भैंसोड़ा, दीवान राम, नरेंद्र बनोला व पूरन चंद्र पांडे। जिला सहसचिव रमेश सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्षगण- नाथ सिंह धानक (जैती), शिवराज नयाल (हवालबाग), आनंद बिष्ट (हवालबाग), राज भट्ट (सोमेश्वर), मनोज रावत व पूरन सिंह सुप्याल। मंडल अध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट। सोशल मीडिया प्रभारी (धौलादेवी) सतीश पंत, नगर पालिका अल्मोड़ा से हेम चंद्र तिवारी, पार्षद वैभव पांडे व गुंजन सिंह चन्याल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद्, प्रदेश महासचिव किरन आर्या, महिला अध्यक्ष राधा देवी, प्रताप राम, लक्ष्मण सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, पान सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट (अमर), अमित बिष्ट, संजय दुर्गापाल, कैलाश कुमार (ग्राम प्रधान माला), पुष्कर नयाल, नरेंद्र कुमार, विपुल कार्की, लक्ष्मण सिंह, रणजीत सिंह नयाल, कमल बिष्ट, भगवत मनराल, गीता पांडे, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील जोशी, हिमांशु मेहता (एडवोकेट), दीवान सिंह सतवाल, किशोर नयाल, तारा चंद्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे और राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version