Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरेआम मारपीट करने वाले मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्यवाही की मांग

चौघानपाटा में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में काँग्रेसजनों ने विगत दिवस राष्ट्रीय राज  मार्ग ऋषिकेश में अपनी विधानसभा के  व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के बजाय प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बीच सड़क में ही अपनी विधानसभा के मजबूर व्यक्ति को दौड़ा-दौडा़कर मारने की घटना ने पूरे उत्तराखण्ड की जनता ऒर देवभूमि की संस्कृति को अपनी सड़क छाप गुन्डा छवि से शर्मसार कर दिया हैं।

मंत्री को तत्काल बर्खास्त  करने की मांग

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंत्रीमंडल से सड़क छाप गुन्डा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने एंव सड़क के बीचों- बीच अराजकता एंव जनता में भय ऒर आंतक की घटना करने वाले मंत्री के ऊपर गुन्डा एक्ट लगाकर गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग की।

गुन्डाछाप मंत्री विधानसभा के भीतर किसी भी विधायक के ऊपर जवाब-सलाह में भी मारपीट की बड़ी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है

जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल पहले भी विवादों में रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए विधानसभा के भीतर  गुपचुप नियुक्तियों में भी मंत्री का बड़ा हाथ रहा हैं। विगत दिवस मंत्री द्वारा अपनी विधानसभा के गरीब मजलूम व्यक्ति की गुहार को सुनने के बजाय उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग में बलवा करने की जो दहशत पैदा की थी वह वीडियों में रोंगटे खड़े करने वाली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तत्काल मंत्रीमंडल से गुन्डाछाप मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए वरना मंत्री के बाद संसदीय कार्यमंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा हैं। ऐसे गुन्डाछाप मंत्री विधानसभा के भीतर किसी भी विधायक के ऊपर जवाब-सलाह में भी मारपीट की बड़ी घटना की पुनरावृत्ति कर सकता है। राज्य के एक मंत्री द्वारा स्वयं ऎसी घटना पैदा करके राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाकर मुख्यमंत्री की कार्यशैली  पर बडा़ काला धब्बा लगा दिया है।

उपस्थित गण

    कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष जया जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, शहजाद कश्मीरी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, भैंसियाछाना ब्लाँक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पाण्डेय, देवेन्द्र धॊनी, महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, जिला मंत्री रोहित  रौतेला, राजेन्द्र बोरा, सुनील कर्नाटक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री ( संगठन) वैभव पाण्डेय, प्रदेश सोशल प्रकोष्ठ महासचिव शरद चन्द्र साह, नगर उपाध्यक्ष कार्तिक साह, एन डी पाण्डेय, महेश चन्द्र आर्या, अम्बीराम, शहाबुद्दीन, अमरनाथ सिंह रावत, मनोज बिष्ट,नवल बिष्ट , गोविन्द प्रसाद, अमित बिष्ट, संजीव कर्मयाल, परितोष जोशी, सुनील कठायत, उमेश गुरूरानी, बाला रावत, मंयक बिष्ट, वकुल साह, मनीष पवार, विरेन्द्र रॊतेला, देवेन्द्र कनवाल सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Exit mobile version