Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती, अर्पित की श्रद्धाजंलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

जवाहर लाल नेहरू के बताये मार्ग पर चलने का किया आह्वान

इस मौके पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माता को याद किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक कारागार में भी समय व्यतीत किया। अल्मोड़ा के कारागार से डिस्कवरी ऑफ इंडिया नाम की महान किताब को लिखने का कार्य किया।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, आनंद सिंह बगडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, मनोज कुमार जोशी, एनडी पांडे, बीके भट्ट, विक्रम बिष्ट, मनोज बिष्ट, देव सिंह कनवाल, शोभा जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी, दिवान सिंह मेहरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version