Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, इन्हें मिला कांग्रेस कमेटी का मनोनयन पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 4 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनावो के बीच जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

जिला कांग्रेस कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक

इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज व संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व नगर प्रभारी परितोष जोशी ने किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। जिसमें अमरेश पंवार नगर उपाध्यक्ष व प्रभारी राजपुर वार्ड, नीरज पंवार कनिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनूप भारती जिला मंत्री, अमन अंसारी जिला मंत्री और प्रभारी रामशिला वार्ड, ऋषभ चौहान को संगठन मंत्री नगर कांग्रेस कमेटी का मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।

युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

इस अवसर पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में विवेक, बादल, अभिषेक, उदय, राजा, निखिल, तोषित, राहुल, आयुष, विजय, विक्की और विक्रम ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करके कांग्रेस की सदस्यता ली। 

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की उपस्थित में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के उपाध्यक्ष तारा चंद्र साह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कई लोगो को सदस्यता ग्रहण करवाई।

कहा- देश की जनता अब देगी जवाब

इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कूटनीतियों से जनता अब तंग आ चुकी है भाजपा की कथनी व करनी में अन्तर है देश की जनता अब जवाब देने के तैयार बैठी है और इस बार कांग्रेस केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में रहें उपस्थित

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट महेश चंद्र, महेश चंद्र आर्या प्रदेश सचिव सेवादल, कांग्रेस चीफ इलेक्शन एजेंट एडवोकेट कुंदन सिंह भंडारी, दिनेश पिलखवाल, विनोद वैष्णव, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, सुनील कुमार, मनोज वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, डॉ मनोज जोशी, निवर्तमान नगर पालिका सभासद हेम चंद्र तिवारी, नगर महामंत्री वैभव पांडे, बी. के. पांडे, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, निर्मल रावत, नगर व्यपार मंडल उपसचिव आशीष कुमार, सूरज वाणी, हर्ष कनवाल, कुंदन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, दानिश खान, सुरेन्द्र लाल टम्टा, देव सिंह कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, जया जोशी, फेमिना खान, राधा टम्टा, तारा तिवारी, तारा भंडारी, विश्वास टम्टा, मनीष पवार, जितेन्द्र  अधिकारी, पूरन सिंह, छात्र संघ उपसचिव गौरव सतवाल उपस्थित रहें।

Exit mobile version