Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, मेयर व पार्षदों के चुनाव को लेकर बनाई विशेष रणनीति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 20 अगस्त 2024 को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन हुआ।

मेयर व पार्षदों के चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई

यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में हुई। संचालन गीता मेहरा महामंत्री कांग्रेस कमेटी द्वारा हुआ। बैठक में वर्तमान में नगरपालिका क्षेत्र के अंर्तगत परिसीमन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इसके साथ ही मेयर व पार्षदों के चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। साथ ही कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी मेयर व पार्षदों के चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी।

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करेंगे काम

इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहन मंथन कर कहा कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

Exit mobile version