Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 6 दिसम्बर 2024 को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार निकाय चुनावों को लेकर स्थानीय शिखर होटल के सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में मुख्य रूप से निकाय चुनाव के जिला अल्मोड़ा प्रभारी विधानसभा धारचूला विधायक हरीश धामी उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज,अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक आनन्द बगडवाल, पूर्व स्वतंत्रता सेनानी आश्रित तारा चन्द्र साह उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

एकजुट होकर करना होगा काम

इस अवसर पर उपस्थित निकाय चुनाव अल्मोड़ा जिला प्रभारी धारचूला विधानसभा विधायक हरीश धामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव सम्मुख है, पार्टी जिसको भी नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशी घोषित करेगी। वह सबको पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना पड़ेगा।‌

पेश की दावेदारी

इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम से प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष, शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एड केवल सती,जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, जिला महामंत्री त्रिलोचल जोशी, मनोज कुमार जोशी, राधा विष्ट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, लीला जोशी, रजनी टम्टा,सचिन आर्या निवर्तमान सभासद, राजेन्द्र तिवारी निवर्तमान सभासद, द्वाराहाट नगर पंचायत से विपिन मठपाल, विनोद जोशी, चौखुटिया नगर पंचायत से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, भिकियासैंण नगर पंचायत से नंदन रावत ने अपनी दावेदारी पेश की।                                   
रहें उपस्थित

इस अवसर पर दीप डांगी प्रदेश उपाध्यक्ष दुग्ध संघ, प्रदेश सचिव एड महेश चन्द्र, शरद साह, अशोक पाण्डे, चन्द्र प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला जगदीश तिवारी, दीपा साह,राधा टम्टा, शांति कनवाल, जया जोशी, रमेश जोशी, मोहन जोशी, हेमंत साह, गोविन्द मेहरा, निर्मल रावत, जगदीश तिवारी, हरीश भट्ट,निर्मला कांडपाल, ज्योति जोशी, अमन अंसारी, भगवती रेखाड़ी, भगवती मटियानी, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, संदीप विष्ट आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version