Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, विकास और डिजिटल क्रांति में योगदान को किया याद

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास, सूचना क्रांति और युवाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद किया।

योगदान को किया याद

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को नई दिशा देने का काम किया। आज देश जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सदैव युवाओं, किसानों, गरीबों और आम जनता की आवाज बने रहे। पंचायतों को मजबूत करने तथा लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर देश में सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती रहेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगङवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, बी के पांडे, जया जोशी सलीम अख्तर, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, मयंक बिष्ट, परितोष जोशी, पार्षद विकास कुमार, गोविंद लाल ,दीक्षा सुयाल,गौरव जोशी, उपस्थित रहे।

Exit mobile version