Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा स्थित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के कार्यालय में एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सभी राजीव गांधी के वृहद और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव गांधी की आतंकी हमले में मृत्यु हो गई। जिसके चलते वह जल्दी इस दुनिया से चले गए और उनकी सोच और विचारों का वृहद लाभ देश को नहीं मिल पाया पर कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी।

रहें मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला ,परितोष जोशी, महेश चन्द्र आर्य, विनोद वैष्णव, अजीत कार्की, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, गीता मेहरा, शोभा जोशी, निर्मल रावत, सुभांशुु रौतेला, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version