Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस कार्यकत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंक की जमकर नारेबाजी

अल्मोड़ा: लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस मुखर हो गई है। अल्मोड़ा में कार्यकत्रियों ने केंद्र और राज्य सरकार के पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई ।

चौघानपाटा में एकत्रित होकर महंगाई के खिलाफ भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया

गुरुवार को महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकत्री यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि देश में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के ठीक बाद घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में मूल्य बढ़ोत्तरी करना सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। इससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।

भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है

कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही सरकार ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगी।

ये रहे मौजूद

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपांशु पांडे, प्रदेश सचिव राबिन भंडारी, पप्पू बिष्ट, लीला जोशी, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, माया गैड़ा, रजनी टम्टा, नारायण रौतेला, प्रत्येश पांडे, जया जोशी, आशा जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version