Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी.. इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के रूट पर जाने की जिद पर अड़ गए और आगे बढ़ने लगे, तभी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

किया विरोध

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तराखंड में अराजकता के माहौल को यत्र यत्र सर्वत्र फैला दिया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है.. अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी की जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है.. प्रदेश में युवा रोजगार पाने की जद्दोजहद में लगे हैं, पर सरकार उनके हितों को नजरंदाज कर रही है। चौघानपाटा में विरोध के बाद पुलिस बल द्वारा सीएम के आने से पहले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया और सीएम के निकल जाने तक उनको वही रखा गया।

यह लोग शामिल

गिरफ्तार होने वालों में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, विनोद वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित सतवाल, गीता मेहरा, दीपा साह, तारा तिवारी, फैमिना खान, राधा टम्टा, दानिश खान, अख्तर हुसैन, किशन लाल, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, मोहन सिंह देवली, संजू सिंह, अमित बिष्ट, गौरव सतवाल, संदीप विपुल कार्की, निर्मल रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह धोनी, मणिराज मटेला, कार्तिक साह, मनोज रावत, दीवान सिंह सतवाल, रमेश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, शरद साह, बलवंत सिंह राणा, भीम सिंह सतवाल, अमन लटवाल, मंटू ओली आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version