Site icon Khabribox

कपकोट: कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने की पूजा-अर्चना, हुए देहरादून रवाना


कपकोट से जुड़ी खबर सामने आई है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसमें विजयी होने के बाद कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने पोथिंग के कुल देवी भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

देहरादून रवाना-

इस दौरान उन्होंने जनता से संपर्क किया। गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सुरेश गड़िया जीत के जश्न में रहे। इसके बाद समर्थकों व आम जनता का आभार जताने के लिए कुछ गांवों में जनसंपर्क भी किया। इसके बाद विधायक मंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून रवाना हो गए।

Exit mobile version