Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मनोज तिवारी की जीत पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने निकाला विशाल विजय जूलूस


अल्मोड़ा विधानसभा से कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी की जीत से गदगद कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने आज अल्मोड़ा बाजार में विजय जुलूस निकाला।

जनता का आभार व्यक्त किया-

आज प्रातः से ही सैकड़ों की संख्या में कांंग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित हुए तथा माहौल मनोज तिवारी जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। दोपहर 12 बजे चौघानपाटा गांधी पार्क पहुंच विधायक मनोज तिवारी ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने चौघानपाटा में जमकर आतिशबाजी की। सैकड़ों की संख्या में आये कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने फूलमालाओं से विधायक मनोज तिवारी का भव्य मालर्यापण किया तथा मिष्ठान वितरित किया। इसके बाद सैकड़ों कांंग्रेस के जुलूस के साथ विधायक मनोज तिवारी ने बाजार भ्रमण कर व्यापारियों एवं जनता का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।

यह लोग रहें उपस्थित-

विजय जूलूस में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सिकन्दर पवार,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,पी सी सी सदस्य भूपेन्द्र भोज,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी,सभाषद सचिन आर्या,सभाषद हेम तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,हर्ष कनवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,हाजी नूर अकरम खान,किशनलाल,विनोद वैष्णव, कार्तिक साह,मदन डांगी,जमन सिंह बिष्ट,संजय दुर्गापाल,पंकज काण्डपाल, मंजुल मित्तल, वैभव पाण्डे,विपुल कार्की,राबिन मनोज भण्डारी,प्रकाश रावत,राधा बिष्ट,प्रीति बिष्ट,लीला जोशी,रजनी पन्त,चम्पा रावत,बीना पाण्डे,रजनी टम्टा,दीपा साह,गीता पाण्डे,राधा राजपूत,दीपा भण्डारी, जैबुलनिशा अन्सारी,सरिता फर्तयाल,सरस्वती आर्या,जया साह,यशी साह,गोपाल चौहान,अरविन्द रौतेला, प्रत्येश पाण्डे,प्रभात शैली,आनन्द सिंह बगडवाल,राहुल खोलिया,कमल बिष्ट, रमेश काण्डपाल,अंकुर काण्डपाल, सुंदर बोरा,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,नरेश बाराकोटी,गीता सैनी,अख्तर हुसैन, कमल कोरंगा,शंकर एडवोकेट, भारतरत्न पाण्डे,आनन्द सिंह मेहता,सुरेश परदेशी,कृष्णा लटवाल,रोहन आर्य,हेम तिवारी,उज्जवल जोशी,राहुल अधिकारी,नवल बिष्ट,मनोज सनवाल,सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,हेम चन्द्र जोशी,कमल पंत,प्रमोद पवार,एन डी पाण्डे,नारायण रौतेला, चन्दन कनवाल,राहुल कश्यप,राजेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, शशांक माहेश्वरी,राहुल गुप्ता, गोपाल साह सहित सैकड़ो कांंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version