Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस के तारु तिवारी लोक सभा मीडिया समन्वयक व दिनेश पिलख्वाल जिला समन्वयक नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनाक 29 जनवरी 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें प्रदेश हाईकमान द्वारा लोक सभा चुनावों के तैयारियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तारु तिवारी को लोक सभा मीडिया समन्वयक व जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश पिलख्वाल को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।

जताई खुशी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा उमा बिष्ट, नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भैसियाछाना पूरन सुयाल, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला विक्रम बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र विष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर कुन्दन भण्डारी, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग द्वितीय शिवराज नयाल, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी, अंकुर कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष विशन रावत आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Exit mobile version