Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुर्गम क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को मिलेगा यह लाभ, बीएसएनएल के इतने टावर होंगे स्थापित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के साथ ही बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने फोर-जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 152 जगहों पर टावर स्थापित किए हैं।

मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएनएल ने फोर-जी सेचुरेशन प्लान के तहत अब तक अल्मोड़ा में 29, बागेश्वर में 46, चंपावत में 31 और पिथौरागढ़ में 46 टावर स्थापित किए। चारों जिलों में अभी 39 टावर और स्थापित होंगे। वहीं निगम ने इन जिलों में 26 स्थानों पर टू-जी और थ्री-जी टावरों को फोर-जी टॉवरों में अपग्रेड किया है। वहीं धारचूला, मुनस्यारी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। फोर-जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट अल्मोड़ा से लेकर नेपाल और चीन सीमा तक 152 फोर-जी टावर स्थापित किए हैं। इससे लोग अब बिना किसी रुकावट के वीडियो कॉल के माध्यम से अपनों बात कर सकेंगे।

Exit mobile version