Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गांवों में संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर पुलिस को करें संपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 15.05.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा थाना कार्यालय में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी।

दी यह जानकारी

इस मीटिंग में उपस्थित ग्राम प्रहिरियों को अपने-अपने गांवो में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां व नशे की सामग्री बेचे जाने सम्बन्धी सूचनी पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाना में देने हेतु निर्देशित किया गया। सभी को सतर्क करते हुए गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि व वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गाँव में किसी भी प्रकार की कोई सूचना होने पर सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया। इसके अलावा सत्यापन अभियान की जानकारी दी।

Exit mobile version