अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से नुकसान
ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में फल, सब्जी और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। किसान बारिश के कारण सब्जियों को बेचने के लिए बाजार तक नहीं जा पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भतरौंजखान क्षेत्र का कालाखेत, मटेना, जैना, विल्लेख फल और सब्जी के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। लगातार हो रही बारिश के कारण बंद गोभी, मूली, भिंडी, मिर्च, लौकी, कद्दू खेतों में ही खराब होने लगे हैं। जिस पर किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से उत्पादों को बाजार पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। जिस पर उद्यान विभाग से नुकसान का आकलन करके मुआवजा देने की मांग की है।