Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला और महिला अस्पताल में छह माह के बच्चे समेत पांच मरीजों में कोरोना की पुष्टि

बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन जिला और महिला अस्पताल के पर्चा कांउटर पर रैपिड टेस्ट से मरीजों की कोरोना जांच जारी है। जिसमें छह माह के बच्चे समेत अस्पताल पहुंचे पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।

उपचार के दौरान हुई कोरोना की पुष्टि:

गुरुवार को भी अस्पताल पहुंचे सर्दी जुकाम, बुखार समेत संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की गई। जिसमें जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचे एक मरीज और अस्पताल में तैनात ट्रेनी कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि की गई।

मरीजों को किया आइसोलेट:

जबकि महिला अस्पताल में छह माह के बच्चे समेत दो गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। एहतियातन संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी।

Exit mobile version