Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कॉस्मेटिक व्यापारी पर युवतियों को ब्लैकमेल करने का आरोप, विहिप और बजरंग दल ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

​अल्मोड़ा: नगर के अल्मोड़ा बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान संचालक पर ग्राहकों की चोरी-छिपे फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।

सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया, जिसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त व्यापारी अपनी दुकान पर आने वाली युवतियों की छुपकर फोटो-वीडियो तैयार करता है और बाद में उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करता है। संगठन के प्रतिनिधियों ने यह आशंका भी जताई कि आरोपी व्यापारी ने पकड़े जाने के डर से अपने मोबाइल फोन को फॉर्मेट कर मुख्य साक्ष्य डिलीट कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी व्यापारी के मोबाइल फोन को तुरंत ज़ब्त किया जाए। मोबाइल की गहन फॉरेंसिक जांच कराई जाए, जिससे डिलीट किया गया डाटा रिकवर हो सके। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया जाए।
​
आंदोलन की चेतावनी

​ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
​
रहें उपस्थित

​इस दौरान प्रांत गौरक्षा प्रमुख अधिवक्ता विजय सिराड़ी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष भास्कर जोशी, जिला सह संयोजक वैभव जोशी, संजय भट्ट, मुन्ना बिष्ट, पार्षद जगमोहन बिष्ट, प्रियांशु डालाकोटी, पवन नैनवाल, सुशील पांडे, वीरेंद्र जोशी, सुमित रावल, इंदर गोस्वामी, गौरव सनवाल, विजय कुमार, गौरव भट्ट, प्रियांशु और गुणवंत सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version