Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर की तमाम समस्याओं को लेकर पार्षदों ने मेयर को सौंपा ज्ञापन, बंदरों, लावारिस जानवरों से निजात व‌ भूस्खलन वाले क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर की तमाम समस्याओं को लेकर नगर निगम के पार्षदों ने बीते कल शनिवार को नगर निगम मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

की यह मांग

जिसमे नगर निगम कार्यालय पहुंचे पार्षदों ने कहा कि नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कहा एक भी वार्ड ऐसा नहीं है, जहां बंदरों के आतंक से लोग परेशान नहीं हैं। आए दिन बंदर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा लावारिस जानवरों ने सड़कों से लेकर मोहल्लों तक आतंक फैलाया हुआ है। वहीं जगह-जगह गंदगी का अंबार लग रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसके अलावा यातायात भी बाधित हो रहा है। वहीं मानसून में भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने और पुख्ता इंतजाम करवानें की मांग की। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने मेयर से समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने और नगर निगम आयुक्त की जल्द तैनाती की मांग उठाई।

रहें मौजूद

इस मौके पर पार्षद वैभव पांडे, पार्षद हेम चंद्र तिवारी, पार्षद वंदना वर्मा, पार्षद अंजू बिष्ट, पार्षद कंचन दुर्गापाल, कुलदीप मेर आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version