Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीधारा स्तिथ ग्रेस स्कूल के पास की दीवार न बनने से सीवर लाइन का कार्य रुकने के कारण सभासद नाराज, अधिशाषी अधिकारी को दिया ज्ञापन, कही ये बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सभासदों का एक शिष्टमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिला जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि रानीधारा स्थित ग्रेस स्कूल के पास की दीवार अभी तक नहीं बनी है जिस कारण से वहां पर सीवर लाइन का कार्य भी रुका पड़ा है और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जिससे सभासदों ने नाराजगी जताई है।

आम जनता को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया है कि तत्काल से अगर वह दीवार नहीं बनी तो सीवर लाइन का काम भी रोकना पड़ेगा और उससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई दुर्घटना भी घट सकती है। अतः इस दीवार को तत्काल से बनाने के लिए कार्यवाही की जाए।

दीवार के निर्माण का कार्य जल्द किया जाएगा पूरा भरत त्रिपाठी

जिसके विषय में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बजट के अभाव के कारण कुछ दिक्कत आ रही है लेकिन इस दीवार के निर्माण का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू हो जाएगा।

उपस्थित रहे

वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू , एन.टी.डी के सभासद सौरभ वर्मा नामित सभासद अर्जुन बिष्ट चीमा आदि लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version