अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना में पीएचडी में विभिन्न विषयों की काउंसलिंग आयोजित हुई।
25 विषयों के लिए हुई काउंसिलिंग में 228 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
जानकारी के अनुसार एसएसजे परिसर के विभिन्न विभागों में मैरिट के आधार पर प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हुई। जिसमें काउंसिलिंग के बाद विवि में कुल 228 छात्र-छात्राओं को गाइड और कॉलेजों का आवंटन किया गया है। वहीं बताया कि अर्थशास्त्र व शिक्षा विषय की काउंसिलिंग छह जनवरी को होगी।