Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल होगी एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग, मैरिट सूची जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

मैरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी

जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होनी है। यह काउंसिलिंग कल पांच जून को होगी। विवि ने शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि पीएचडी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा और परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी की काउंसिलिंग होगी।जिसमे कला संकाय के सभी विषयों की काउंसिलिंग भूगोल, विज्ञान की विभागध्यक्ष रसायन विज्ञान, शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष कला संकाय कार्यालय, वाणिज्य की कासिलिंग शोध व प्रसार कार्यालय में होगी। 

Exit mobile version