Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्री पीएचडी कोर्सवर्क के लिए हुई काउंसिलिंग, 125 शोधार्थियों को आवंटित हुए गाइड

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में सोमवार को प्री पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

हुई काउंसिलिंग

इस दौरान विभिन्न विषयों के कुल 125 छात्र-छात्राओं को उनके शोध निर्देशक (गाइड) आवंटित किए गए। शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में आयोजित की गई। काउंसिलिंग के दौरान विवि प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्राध्यापक मौजूद रहे।

रहें उपस्थित

इस मौके पर कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. एके यादव, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. एके नवीन, डॉ. एचआर कौशल, डॉ. दीपक, डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेंद्र खोलिया, हेमा डसीला और रवि अधिकारी सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version