Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत ने लीसा तस्करी मामले में दो अभियुक्तों की जमानत याचिका की स्वीकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लीसा तस्करी के एक मामले में रवींद्र देव मिश्र न्यायालय सिविल जज (सी०डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की अदालत ने अभियुक्त कमल सिंह मेहता व अभियुक्त दीवानी राम की जमानत याचिका स्वीकार की।

जानें पूरा मामला

अभियुक्त कमल सिंह मेहता एवं अभियुक्त दीवानी राम की ओर से विद्वान अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत एवं धनंजय साह द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कथन किया गया है। बताया कि दिनांक 06. 08.2024 को समय 06:10 बजे से 06:45 बजे स्थान वहद थाना गेट, पुलिस गुमटी पर अभियुक्त कमल सिंह मेहता एवं अभियुक्त दीवानी राम पर वाहन केंटर सं० यू०के० 14 सी०ए० 1096 में डाले के अंदर बने कैबिन के अंदर 175 टिन व 2 इम अवैध लीसा को परिवहन कर ले जाने का अभियोग है। मामला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा विचारणीय है। अभियुक्तगण दिनांक 06.08.2024 से जेल में हैं। अभियुक्तगण का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

कोर्ट का आदेश

पत्रावली मौजूद साक्ष्य का परिसीलन कर न्यायालय ने अभियुक्तों की जमानत याचिका स्वीकार की। प्रत्येक अभियुक्त द्वारा अलग-अलग रूप से रु0 15,000/- (पंद्रह हजार रूपये) का व्यक्तिगत बन्ध पत्र एवं समान धनराशि का एक जमानती प्रस्तुत करने पर, दौराने वाद, अभियुक्तगण को जमानत पर रिहा किया जाता है।





Exit mobile version