Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत ने अवैध गांजा के चार अभियुक्तों को किया दोष मुक्त

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 13/01/2021 को एस.ओ धर्मेंद्र कुमार थाना सल्ट अपने साथ हमराही व पुलिस कर्मचारी के साथ नैल कमान तिराहे पर पहुंचे तो उनके द्वारा वाहन DL8C AU 1822 को रोक कर पकड़ा गया तो उक्त वाहन में दो बैग बरामद किए गए। जिसमे 27.081 किलोग्राम गांजा था। कार में सवार व्यक्ति से पूछताछ कर चार अभियुक्त गणों विपिन,दीपक,संजय कुमार, जितेंद्र तथा कलाम को पकड़ा था, कलाम जमानत पर रहने के दौरान फरार हो गया था

न्यायाधीश द्वारा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए 4 अभियुक्तों को किया गया दोष मुक्त

अभियोजन द्वारा मामले में माननीय न्यायालय में 8 गवाह परिक्षित करवाए गए उक्त मामला विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में चला था। न्यायाधीश द्वारा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए अभियुक्त विपिन,दीपक,संजय कुमार और जितेंद्र को दोषमुक्त कर दिया। उक्त मामले में अभियुक्तगण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत, धनंजय शाह, कृष्णा बाराकोटी के द्वारा पैरवी की गई।

Exit mobile version