Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लैगिंग अपराध के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी श्याम लाल की जमानत याचिका खारिज की।

जाने पूरा मामला

जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पटवारी क्षेत्र क्वाराली में दुराचार के संबंध में तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जमानत याचिका खारिज

आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। जिसका अभियोजन की ओर से घोर विरोध किया गया। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज की।

Exit mobile version