Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत का फैसला, स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को किया दोषमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पांडे की अदालत ने स्मैक तस्करी के मामले के अभियुक्त राहुल सिंह निवासी अल्मोड़ा को दोष मुक्त किया।

जानें पूरा मामला

अभियोजन पक्ष के अनुसार बताया गया कि 18 मई 2023 को अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान करबला तिराहे पर अल्मोड़ा की ओर से एक व्यक्ति आता दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.64 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

अदालत का आदेश

इस मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की अदालत में हुई। न्यायालय ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

Exit mobile version