Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत का फैसला, स्मैक तस्करी के मामले में अभियुक्त को सुनाई यह सजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्मैक तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अभियुक्त संतोष रावत पर दोष सिद्ध करते हुए बीस दिन की कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

जानें पूरा मामला

इस संबंध में जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि जुलाई 2024 में पुलिस ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के क्वारब के पास चेकिंग अभियान के दौरान के संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका। जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर अभियुक्त धारानौला अल्मोड़ा निवासी संतोष रावत के कब्जे से 5.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

अदालत का आदेश

जिसके बाद यह मामला न्यायालय में चला। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिसीलन करते हुए न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।

Exit mobile version