Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाई में फंसी थी गाय, रेस्क्यू कर बचाई जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 03/05/2024 को लोअर माल रोड सिचाई विभाग मोड़ के पास सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में झाड़ियों के बीच एक गाय के फंसे होने की सूचना पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गाय को बचाने के लिये रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया । फायर यूनिट व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा कड़ी मेहनत कर रस्सियों की मदद से झाड़ियों में फंसी गाय को रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला ।
    
की सराहना

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा व एसडीआरएफ जवानों द्वारा किये गये इस पुनित कार्य की सराहना की गई।
      
रेस्क्यू टीम रहें शामिल

1-फायर सर्विस चालक हरि सिंह,
2- महिला फायर कर्मी रंजना,
3-महिला फायर कर्मी इन्दू मेहता,
4- महिला फायर कर्मी नीरु,
5- महिला फायर कर्मी निकिता ।
व एसडीआरएफ टीम के जवान ।

Exit mobile version