Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वारंटियों की धड़पकड़ जारी, 01 वांरटी उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार व 01 वारंटी की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.11.2024  को मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या- 81 /2021 धारा 279/ 338/337 /427 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त पवन नौलखा पुत्र श्याम वीर सिंह निवासी ग्राम जाटव नगर इग्लास थाना इग्लास जनपद अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय पेश किया गया। इसके अलावा कुर्की वारंट फौज वाद संख्या- 26/2020 धारा 380/457/411 भादवि में अभियुक्त वारंटी हरीश सिंह नेगी पुत्र बालम सिंह नेगी निवासी ग्राम दाड़िमी, पो0 कफल्टा, सल्ट जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार वारंटी अभियुक्त की सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की गई।

थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल

(1) अ0उ0नि0 लखविंदर सिंह
(2) अपर उ0नि0 मोहन चंद्रा
(3) कानि0  विपिन पान्थरी
(4) कानि0 विनोद कुमार

Exit mobile version