Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, पहल-ए और पिल्खा ने जीते मैच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें बुधवार को हवालबाग मैदान में पहला मैच हवालबाग और पहल-ए के बीच खेला गया। हवालबाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में पहल-ए की टीम ने 9 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच पिल्खा और पहल-बी के बीच खेला गया। पिल्खा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में पहल-बी की टीम 134 रन बना सकी और पिल्खा ने 10 रन से मैच जीत लिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर अनिल मुस्युनी, रविन्द्र मुस्युनी, दिनेश मुस्युनी, केवल मुस्युनी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version