Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सनसाइन वॉरियर्स की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में खेल विभाग की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।

चार टीमों ने किया प्रतिभाग

जिसका बीते कल गुरूवार को समापन हो गया है। जिसमें पहला मुकाबला सनसाइन वॉरियर्स और स्टेडियम के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखते हुए सन साइन ने जीत दर्ज फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में न्यू इंद्रा कॉलोनी की टीम ने सिमकनी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनसाइन वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 138 रन बनाए, इसमें विकास फर्त्याल ने 62 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमकनी की टीम 64 रन पर ही सिमट गई और सन साइन वॉरियर्स ने 74 रनों से जीती और फाइनल मुकाबला जीता।

Exit mobile version