Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रिकेट टूर्नामेंट: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुड्डू इलेवन ने शिवशक्ति को हराकर जीता मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के डीनापानी मिनी स्टेडियम में स्वर्गीय प्रकाश आर्या मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी आयोजित हो रही है।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार बीते कल बुधवार को इस मैच का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच गुड्डू इलेवन और शिवशक्ति के बीच खेला गया। जिसमें शिवशक्ति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए। गुड्डू इलेवन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मैच जीत लिया। खिलाड़ी गगन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने 83 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस दिन खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला कसार वॉरियर्स तथा अल्मोड़ा सीनियर के बीच शनिवार को खेला जाएगा ।

Exit mobile version