Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम बख में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, कोतवाल जगदीश चन्द्र देऊपा ने युवाओं को दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्राम बख अल्मोड़ा में क्रिक्रेट प्रतियोगिता का आज रविवार से आगाज हो गया है।

रहें मौजूद

इस मौके पर आज दिनांक 05.01.2025 को प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा द्वारा बख अल्मोड़ा में चल रही क्रिक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। साथ ही इस मौके ग्राम प्रधान व अन्य लोग भी मौजूद रहें।

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

साथ ही इस प्रतियोगिता में उपस्थित युवाओं को नशे  के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने के लिये प्ररित किया। इसके अलावा साईबर अपराध,नये कानूनों,यातायात नियमों,हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

Exit mobile version