Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश में महिला, बेटियों पर बढ़ रहे अपराध, विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं और बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचार के मामलों के खिलाफ विरोध जताया।

इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

जिस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही घटनाओं में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते ही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाएं भाजपा नेताओं के उत्पीड़न का शिकार हो रही है।

दी आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई सड़क पर उतकर आंदोलन को बाध्य होगी।

रहें मौजूद

इस दौरान पुतला फूंकने वालों में अमित बिष्ट, हर्षित दुर्गापाल, प्रदीप बिष्ट, नितिन रावत, अमन लटवाल, शिवम पंत, गौरव सतवाल, बाल विक्रम रावत, नीरज, अमन बिष्ट, दीपेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version