Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, जगदीप, राधा, गौरव, अंजली ने बाजी मारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानि बीते कल बुधवार को जिला खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ।

बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

जिसमें क्रॉस कंट्री का चौघानपाटा से पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, बीएस मनकोटी, हरीश कनवाल, मनोज सनवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह दौड़ चौघानपाटा से करबला, पुलिस लाइन होते हुए वापस चौघानपाटा में आकर समाप्त हुई। इस दौड़ में ओपन पुरूष वर्ग में जगदीप सिंह, महिला ओपन में राधा भट्ट। जबकि जूनियर बालक वर्ग में गौरव पांडे और बालिका वर्ग में अंजलि बोरा पहले स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version