Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘‘राष्टीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित हुई क्रॉस कन्ट्री दौड़, धीरज व पूर्णिमा ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दौड़ का आयोजन किया गया।

दौड़ का आयोजन

जिस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘‘राष्टीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2024 को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा ओपन पुरुष/महिलाओं की क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रातः 07ः00 बजे से चौघानपाटा अल्मोड़ा से करबला, पुलिस लाईन से वापस होते हुए चौघानपाटा अल्मोड़ा में दौड़ का समापन किया गया।

यह रहें विजेता

क्रांस कन्ट्री दौड़ में ओपन पुरुष/महिला वर्ग दौड़ का प्रारम्भ चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी मनोज सनवाल, जिला अध्यक्ष फुटबॉल संघ/किसान मोर्चा हरीश कनवाल द्वारा संयुक्त रुप से प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। क्रांस कन्ट्री दौड से पूर्व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलायी गयी। इस क्रांस कन्ट्री दौड़ में पुरूष ओपन में धीरज सिंह बिष्ट प्रथम, चन्दन सिंह द्वितीय एवं अरूण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला ओपन में पूर्णिमा प्रथम, दीपिका द्वितीय एवं कशिश तृतीय स्थान पर रहे।

Exit mobile version