Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ।

दौड़ का आयोजन

यह आयोजन जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ चौघानपाटा से रघुनाथ सिटी मॉल होते हुए करबला और पुलिस लाइन तक आयोजित हुई। इस दौड़ में युवाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

Exit mobile version