Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र में मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़, लोगों ने सुबह शाम की पूजा अर्चना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र चल रही है। जिसमें मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

शारदीय नवरात्र

वहीं नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। नगर के लक्ष्मेश्वर, चौघानपाटा, न्यू इंद्रा कॉलोनी, राजपुरा, धारानौला, गंगोला मोहल्ला, नंदादेवी, ढुंगाधारा, ऑफिसर कॉलोनी आदि स्थानों पर  दुर्गा महोत्सव आयोजित हो रहा है। आज गुरुवार को माता कालरात्रि की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। आज शुक्रवार को अष्टमी और नवमी दोनों मनाई जा रही है। आज‌ कन्या पूजन भी किया जाता है।

Exit mobile version