Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, होटल भी पैक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में देश दुनिया से लोग पंहुचते‌ है।

भक्तों की उमड़ी भीड़

रोजाना जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मिली जानकारी के अनुसार अब नवरात्र के बाद जागेश्वर धाम में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। वीकेंड में रविवार को अवकाश के चलते यहां श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा रही। जिससे यहां के सभी होटल और लॉज पूरी तरह से पैक रहे। आज रविवार को सुबह होते ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। बीते कल शनिवार को भी जागेश्वर धाम में काफी भीड़ उमड़ी।

Exit mobile version