Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चैत्र नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, की मां की पूजा अर्चना, कराएं अनुष्ठान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्र शुरू हो गये है। आज चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने देवी मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया।

भक्तों की उमड़ी भीड़

इस मौके पर आज मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान नगर के नंदादेवी, उल्का देवी मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, बन देवी मंदिर, बानरदेवी, स्याहीदेवी, कसारदेवी आदि मंदिरों में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। चितई मंदिर में भी में भारी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। वहीं पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने विभिन्न अनुष्ठान कराए।

Exit mobile version