Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चैत्र नवरात्र में मां की पूजा अर्चना को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, कथा ज्ञान के साथ भजन कीर्तनों के साथ भक्तिमय हुआ माहौल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चैत्र नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है।

भक्तों की उमड़ी भीड़

जिसमे आज चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना के लिए नगर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मां के भक्तों ने उपवास रख कर मंदिरों और घरों में सुंदरकांड, दुर्गा देवी पाठ व भजन कीर्तन किए। त्रिपुरा सुंदरी, नंदादेवी, जाखनदेवी, पातालदेवी, बानड़ीदेवी, कसारदेवी, उल्का देवी, स्याहीदेवी, मनसा देवी, दूनागिरी मंदिर, चितई, रघुनाथ मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, वन देवी मंदिर आदि मंदिरों में लोगों की भीड़ रहीं। मन्दिरों में भजन कीर्तन भी हुए। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

Exit mobile version