Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पानी के लिए हाहाकार, गांवों में थम नहीं रहा जल संकट


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रामीण इलाकों में लगातार पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टैंकर से बांटा पानी

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लमगड़ा, तोली, जैंती, चायखान, सीमकनी खेल मैदान, डीनापानी, कालीमठ, एनटीडी आदि इलाकों में पानी का संकट बना रहा। जिस पर जल संस्थान लगातार वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कर रहा है।

Exit mobile version