Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन की सीएसआर पहल, 1199 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सीएसआर पहल के अंतर्गत मंगलवार को जीआईसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वितरित किए टैबलेट

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस मौके पर अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 1199 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने छात्रों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में डिजिटल शिक्षा ही विद्यार्थियों के भविष्य का आधार है। पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत बच्चों को टैबलेट उपलब्ध कराना उनके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगा।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मानसखंड विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version