Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली के रंग में रंगी सांस्कृतिक नगरी, जगह-जगह महिलाओं ने होली की महफिल से जमाया रंग

होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं, बल्कि खुशियों का एक साझा सैलाब है। अल्मोड़ा में भी होली पर्व की धूम शुरू हो गई है।

महिला होल्यारों ने जमाया रंग

रविवार को अल्मोड़ा नगर के खत्याड़ी, न्यू कॉलोनी धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार, नयायखोला आदि मोहल्लों में महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने ढोलकी की थाप व मजीरें की छुन छुन के बीच होली की शानदार महफिले सजी। यहां नयाल खोला में भी होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लोहाघाट से महिला महिला होल्यारों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। महिला होल्यारों ने जय बोलो यशोदा नंदन…, होली आई रही…, शिव के मन माही बसे काशी…, मथुरा में खेल रहे होली…, रंग बरसे भीगे चुनरिया…, मत जाओ पिया होली आई रही…, ब्रज में हरि हरि मचाई, इतत आवे नवल राधिका, उततें कुंवर कन्हाई…आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर नृत्य किया। वहीं, स्वांग के जरिये सभी को गुदगुदाया। इधर, लिंक रोड स्थित महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट के आवास में भी होली की धूम रही। यहां महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली गीतों में जमकर ठुमके लगाए।

Exit mobile version